CJP Protest: सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे छात्रों के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर भरोसे का प्रतीक बताया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात के बाद कई केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सरकार परीक्षा सुधार, प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। सरकार की ओर से सार्थक बातचीत और सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Along with Union Minister for Health Sh @JPNadda Ji, met Shri Sonam Wangchuk Ji at Medanta Hospital, Gurugram, and held a detailed discussion on students’ concerns. Assured a constructive dialogue and positive intervention from the Government, following which Sonam Ji decided to… pic.twitter.com/R8HQxKqfSG
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 24, 2026
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिलने और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उनका यह निर्णय छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के प्रति मोदी सरकार की सच्ची प्रतिबद्धता में उनके भरोसे को दर्शाता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार परीक्षा सुधारों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं की आकांक्षाएं ‘विकसित भारत’ के विजन के केंद्र में हैं। जो लोग उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर छात्र और युवा भारतीय के सपनों की रक्षा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।
Sonam Wangchuk ji has ended his fast after my colleagues, Shri @JPNadda ji and Shri @DrJitendraSingh ji met him at Medanta Hospital, Gurugram, and assured him of the government’s commitment to address the concerns.
Wangchuk ji’s decision to end his fast reflects his trust in the… pic.twitter.com/T5KGB4X25b
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 24, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे सहयोगी जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह द्वारा गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से भेंट कर छात्रों की चिंताओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिए जाने के बाद, वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। वांगचुक का अनशन समाप्त करने का निर्णय छात्रों के हितों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर उनके विश्वास को दर्शाता है। सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे। देश के युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, भारत का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है, और देश के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
जबकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके उपरांत वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। वांगचुक का यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता में उनके विश्वास को दर्शाता है। सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे तथा इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा के माध्यम से सार्थक समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी एवं डॉ. @DrJitendraSingh जी ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में श्री सोनम वांगचुक जी से भेंट कर विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सरकार का स्पष्ट दृष्टिकोण और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके उपरांत श्री वांगचुक जी ने अपना… pic.twitter.com/MB69vyO1Yy
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 24, 2026
देश के युवाओं के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, भारत की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले प्रत्येक दोषी को दंड दिया जाएगा।
ये भी पढ़े… पेपर लीक मामले पर CM योगी का बड़ा बयान, अब होगा पेपर माफियाओं का तगड़ा एक्शन!








