CJP Volunteer Father Death: पश्चिम बंगाल में CJP वॉलंटियर शेक अब्दुल हफीज के पिता की हमले के बाद मौत हो गई। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CJP Volunteer Father Death: हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे पिता-
पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका के मुताबिक, शेक अब्दुल हफीज लंबे समय से CJP से जुड़े हुए हैं। उनका दावा है कि हफीज की मांग अपने जिले के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने को लेकर थी। रांका के अनुसार, जब शेक अब्दुल हफीज स्कूल से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। उनके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
CJP Volunteer Father Death: CJP ने बीजेपी पर लगाया आरोप-
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे बीजेपी से जुड़े लोग थे। पार्टी ने मामले में न्याय की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचकर प्रदर्शन करने और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने की बात कही है।
शुभेंदु अधिकारी ने आरोपों को किया खारिज-
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने CJP के बीजेपी पर लगाए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि FIR में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनके मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है और कानून के दायरे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
CJP कार्यकर्ता करेंगे न्याय की मांग-
CJP ने इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में सक्रिय होने की बात कही है। पार्टी के कई कार्यकर्ता वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और न्याय की मांग करेंगे। वहीं, पार्टी की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू करने के भी संकेत दिए गए हैं। अभिजीत दिपके ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लोग लगातार जंतर-मंतर प्रदर्शन के दूसरे चरण को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और जल्द ही इसके शुरू होने की बात कही है।
यह भी पढ़े- ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर घमासान, रिजिजू ने बताया PM मोदी का इशारा किन लोगों की ओर








