COUGH SYRUB NEWS: कफ सिरप को लेकर सरकार अब सख्त एक्शन प्लान जारी कर चुकी है जिसमें 12 प्रतिशत से ज्यादा एल्कोहॉल वाली दवा लेने के लिए डॉक्टर की पर्ची की आवश्यकता होगी। भारत सरकार ने एक एहम फैसले में ऐसी सभी दवाइयों को H1 श्रेणी में डाल दिया है।
Schedule H1 की श्रेणी में रखा गया
Schedule H1 श्रेणी में रखी गई दवाओं की खरीद बिना डॉक्टरी पर्चे के नहीं की जा सकती। साथ ही इसे बेचने वाले दुकानदारों को भी बिक्री का रिकॉर्ड रखना होगा। सरकार के इस फैसले का सीधा असर कई कफ सीरप और टॉनिक पर पडे़गा। मालूम हो कि कफ सीरप में अल्कोहल की मात्रा होती है। पहले आम तौर पर किसी दुकान पर जाकर कप सिरप का नाम लेते ही खरीद हो जाती थी, लेकिन अब इस बदलाव के बाद डॉक्टरी पर्चे की जरूरत होगी।
यह कदम सरकार द्वारा इसलिए उठाया गया है क्योंकि कई जगहों पर नशे से युक्त दवाइयों की तश्करी होती है और इसे नशे के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। अक्टूबर 2025 में ड्राफ्ट लोगों के सामने रखा गया था। लोगों से राय भी मांगी गई थी। लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई, जिसके बाद सरकार ने दवा तकनीकी सलाहकार बोर्ड से बात कर इसे पक्का कानून बना दिया है।
COUGH SYRUB NEWS: Schedule H1 क्या होता है?
Schedule H1 भारत के ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत एक कैटेगरी है, जिसमें ऐसी प्रिस्क्रिप्शन दवाएं शामिल हैं जिनकी कड़ी निगरानी की ज़रूरत होती है। इसमें फार्मेसियों के लिए बिक्री का रिकॉर्ड रखना और डॉक्टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्शन) को संभालकर रखना जरूरी है।\
REPORT BY- Anushka
ये भी पढ़े… चढ़ावा विवाद पर BKTC का एक्शन मोड! आरोपों का किया खंडन, जांच के बाद होगी कार्रवाई








