Home » स्पोर्ट्स » Cricket News: बिहार की बेटी का कमाल, अक्षरा गुप्ता ने जड़ा 306 रन का तूफान

Cricket News: बिहार की बेटी का कमाल, अक्षरा गुप्ता ने जड़ा 306 रन का तूफान

Cricket News : ​क्रिकेट जगत को अक्षरा के रूप में एक नया सितारा मिल गया है। बिहार की बेटी ने अपनी दमदार पारी से सबका दिल जीत लिया है। वैभव सूर्यवंशी के धुआंधार परफॉर्मेंस के बाद अब फैंस अक्षरा गुप्ता की दमदार पारी की खूब चर्चा कर रहे हैं। अक्षरा गुप्ता अभी चल रहे बिहार विमेंस अंडर-19 वन डे ट्रॉफी में रक्सौल का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में हुए मैच के दौरान अक्षरा ने 306 की नाबाद पारी खेली।

उन्होंने ये रन मात्र 126 गेंदों में बनाए हैं। इस पारी के बाद पूरी सोशल मीडिया अक्षरा की खूब सराहना कर रही है। ​अक्षरा गुप्ता की 306* की तूफानी पारी: 126 गेंदों में जड़े 55 चौके और 8 छक्के!

Cricket News: बिहार की बेटी का कमाल

​मात्र 126 गेंदों में अक्षरा ने तिहरा शतक जड़ दिया। इस धुआंधार परफॉर्मेंस में उन्होंने 268 रन केवल बाउंड्रीज से प्राप्त किए हैं जिसमें 220 रन चौके से आए वहीं साथ ही 48 रन उनके मारे गए 8 छक्कों से आए। उन्होंने कुल 55 चौके और 8 छक्के जड़े। केवल 16 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक जड़ा और साथ ही 34 गेंदों में शतक भी बनाया। उनकी इस उम्दा पारी में उनका स्ट्राइक रेट 242.86 रहा जिसमें ज्यादातर रन्स बाउंड्रीज से आए।

संघर्ष भरी कहानी

अक्षरा गुप्ता ईस्ट चम्पारण के रक्सौल से आती हैं जहाँ उन्होंने महज़ 8 की उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में वहाँ कोई क्रिकेट एकेडमी नहीं थी पर उन्होंने कभी सपना देखना नहीं छोड़ा। उनके इस पूरे सफर में उनके परिवार ने उनका खूब साथ दिया। उनके पिता- राज किशोर शाह एक छोटी सी चिकन शॉप चला कर घर का गुज़ारा करते हैं और उनकी माँ घर के काम संभालती हैं। कोई प्रोफेशनल क्रिकेट एकेडमी ना होने के कारण, अक्षरा अपने घर के पीछे के आंगन में खेलती थीं। उनके पिता ने उनके लिए वहीं पर एक प्रैक्टिस नेट लगवाया था और उनकी माँ उन्हें दिनचर्या में ढालने की कोशिश करतीं। पूरे परिवार की हिम्मत और अक्षरा के हौसले से आज वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।

पहले सूर्यवंशी और अब अक्षरा ने बिहार को क्रिकेट जगत में नई ऊँचाइयाँ दीं। अक्षरा की इस नॉक के बाद सब उनकी तुलना बेबी बॉस से कर रहे हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि दोनों ने ही क्रिकेट के मायने बदल दिए हैं। आज पूरे सोशल मीडिया को बिहार की इस बेटी पर नाज़ है।

Read More : International Yoga Day 2026: इंदौर में 10 हजार से ज्यादा लोगों का सामूहिक योग, प्राणायाम से बनाया गया रिकॉर्ड

Written By : Saloni Bhardwaj