CSIR Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) परीक्षा की उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे Answer Key की सहायता से प्रश्न-उत्तर का मिलान कर सकते हैं। उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट से Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR Answer Key 2026: इस दिन से पहले कर लें प्रश्न-उत्तर का मिलान-
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR परीक्षा की Answer Key जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न-उत्तर का मिलान कर लें, क्योंकि NTA द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार Answer Key के उत्तरों से असंतुष्ट हैं, वे 18 अगस्त रात 11:00 बजे से पहले आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 18 अगस्त रात 11:00 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद हो जाएगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹200 का भुगतान करना होगा।
CSIR Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें Answer Key-
CSIR Answer Key डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता ले सकते हैं।
सीएसआईआर नेट जून 2026 Answer Key डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में Answer Key Challenges for Joint CSIR UGC NET June 2026 लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है।
नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब Answer Key स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
लॉग इन के माध्यम से ही आपको जिस उत्तर पर ऑब्जेक्शन दर्ज करना है, उसे सेलेक्ट करके मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी और फीस जमा करने के बाद उसे सबमिट करना होगा।

कब जारी होगा परिणाम-
CSIR परीक्षा का परिणाम अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार ही होगा।
यह भी पढ़े- NTA कैसे तैयार करता है प्रश्नपत्र? क्वेश्चन बैंक से लेकर पैकिंग तक जानिए पूरी प्रक्रिया








