Home » बिज़नेस » केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई भत्ता 60% हुआ, 50 लाख कर्मचारियों को राहत

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई भत्ता 60% हुआ, 50 लाख कर्मचारियों को राहत

DA Hike 2026:
Spread the love

DA Hike 2026: भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही DA-DR 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

कितनों को मिलेगा फायदा

इस फैसले से करीब 50.5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.3 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उनकी सैलरी और पेंशन में इजाफा होगा, जिससे महंगाई के असर को कम करने में मदद मिलेगी।

DA Hike 2026: कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

यह फैसला नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार के इस निर्णय से सालाना करीब 6,791 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

DA Hike 2026: पहले भी बढ़ चुका है DA

इससे पहले अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिला था।

क्या होता है DA?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनर्स की आय को महंगाई के प्रभाव से बचाने के लिए दिया जाता है। यह बेसिक सैलरी का प्रतिशत होता है और साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) संशोधित किया जाता है। इसकी गणना CPI-IW (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आधार पर की जाती है।

यह भी पढे़ : आलू, चना और तूर की खरीद पर सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments