Home » अंतर्राष्ट्रीय » सीरिया में जहां ठहरे थे फ्रांस के राष्ट्रपति, वहां हुआ जोरदार धमाका,18 घायल

सीरिया में जहां ठहरे थे फ्रांस के राष्ट्रपति, वहां हुआ जोरदार धमाका,18 घायल

Damascus: सीरिया में जहां ठहरे थे फ्रांस के राष्ट्रपति, वहां हुआ जोरदार धमाका,18 घायल
Damascus: सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। खास बात यह है कि यह धमाका उस होटल के पास हुआ है, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। मैक्रों सीरिया के दौरे पर हैं और वे सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे।फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति किसी यूरोपीय देश के पहले राष्‍ट्राध्‍यक्ष हैं जो सीरिया की यात्रा पर पहुंचे हैं।

एक साथ कई धमाके हुए! 

धमाके का कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इलाके में भारी धुआं उठता देखा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने एक साथ कई धमाकों की आवाजें सुनी। धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Damascus: 18 लोग घायल

इस धमाके के कारण सीरिया के सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। बशर अल असद की सरकार के बाद वहां राजनीतिक स्थिरता आ रही थी, लेकिन इस धमाके ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है।सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस विस्‍फोट में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।