Home » मध्य प्रदेश » नरोत्तम मिश्रा BJP के ‘वफादार’ नेता बोले- मेरी भूमिका कार्यकर्ता की अब आशुतोष तिवारी के लिए काम करूंगा

नरोत्तम मिश्रा BJP के ‘वफादार’ नेता बोले- मेरी भूमिका कार्यकर्ता की अब आशुतोष तिवारी के लिए काम करूंगा

रोत्तम मिश्रा BJP के 'वफादार' नेता

Datia By-Election: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दतिया उपचुनाव से टिकट कटने के बाद कार्यकर्ताओं ने काफी बवाल किया। भाजपा ने उपचुनाव के लिए दतिया से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने दतिया से भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया है।

प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी

इस बीच आईएएनएस से बातचीत करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरी भूमिका कार्यकर्ता की है और यह मुझे पता है। मैं प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात हुई है और मैंने कहा कि दतिया उपचुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतेगी। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा था कि वह पार्टी के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं और संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट नहीं मिलने को लेकर उनके मन में किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा था, “चुनाव में टिकट की इच्छा हर कार्यकर्ता रखता है लेकिन पार्टी में टिकट किसी एक व्यक्ति को ही मिल सकता है। पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाती है, सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे मिलकर उसकी जीत के लिए काम करें। पार्टी ने मुझे बहुत अवसर दिए हैं और कई बार विधायक बनाया है। मुझे जितना मौका मिला, वह पर्याप्त है। मैं संतुष्ट हूं और मरते दम तक पार्टी में रहूंगा।

Datia By-Election: सक्रिय भूमिका निभाएंगे नरोत्तम 

इसे पहले दतिया उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा था कि इस पूरे घटनाक्रम से यह स्पष्ट है कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता। संगठन हमेशा सर्वोपरि होता है और पार्टी नेतृत्व के फैसले को सम्मान के साथ स्वीकार करना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा था कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जो दूरगामी सोच के साथ निर्णय लेता है। पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करूंगा।” उन्होंने यह भी बताया था कि वह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे और चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़े… बद्रीनाथ दान प्रकरण में बड़ा खुलासा, जांच में 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग मिली गायब, जांच के दायरे में कई लोग