David Miller Retirement: आईसीसी विश्व कप 2027 आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ है। आए दिन क्रिकेट एक्सपर्ट्स, टीम के खिलाड़ी, विश्व कप पर अपनी टिप्पणियां साझा करते रहते हैं। इन्हीं टिप्पणियों के बीच साउथ अफ्रीका के 37 वर्षीय दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी अपनी इच्छा जताई है। डेविड मिलर की आखिरी इच्छा यह है कि आईसीसी विश्व कप 2027 को जीतकर वह अपने करियर को समाप्त करें। डेविड मिलर कहते हैं कि आईसीसी विश्व कप 2027 इस बार साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा। वैसे इस विश्व कप की मेजबानी दो अन्य देश भी कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि विश्व कप 2027 को जीतकर मैं अपने करियर को खत्म करूं।
David Miller Retirement: मिलर- “2024 का फाइनल मैच कभी नहीं भूल सकता”-
डेविड मिलर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन साउथ अफ्रीका फाइनल मैच जीत नहीं पाई थी। मिलर ने कहा, “वर्ल्ड कप 2024 का वो फाइनल मुकाबला मैं कभी नहीं भूल सकता। जब मैं क्रीज पर था तो मुझे लगा कि मैं अपनी टीम को वर्ल्ड कप जीता दूंगा, जिससे हमारा लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा, लेकिन हार्दिक की गेंद पर खेले गए शॉट और सूर्यकुमार के लिए गए कैच ने मेरे सपने को तोड़ दिया। खैर, कोई बात नहीं। हमारी टीम ट्रॉफी जीतने से ज्यादा खेल भावना के लिए जानी जाती है। हर बार हमारी टीम कोशिश करती है और नाकाम हो जाती है, लेकिन इस बार मैं पूरी कोशिश करूंगा।”
David Miller Retirement: मिलर- “WTC 2025 की जीत ने दिया है बहुत भरोसा”-
डेविड मिलर का कहना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने से टीम का भरोसा और मनोबल और बढ़ गया है। हालांकि डेविड मिलर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन यह ट्रॉफी सकारात्मक सोच देने के लिए काफी है। डेविड मिलर कहते हैं, “भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलता, लेकिन WTC 2025 का खिताब जीतते हुए देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उस समय टीम को विजेता घोषित होने पर मेरी आंखें भर आई थीं। टेम्बा बावुमा ने आखिरकार इतने सालों में साउथ अफ्रीका को एक आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाई और वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ। मैं चाहता हूं कि मैं आईसीसी विश्व कप और अपने करियर को ट्रॉफी के साथ खत्म करूं।”
यह भी पढ़े- MP में टोरेंट ग्रुप का ₹43 हजार करोड़ का मेगा निवेश, 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर








