ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » दिल्ली ब्लास्ट के तार लखनऊ से भी जुड़े , आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर ATS की छापेमारी, जम्मू पुलिस भी रही मौजूद

दिल्ली ब्लास्ट के तार लखनऊ से भी जुड़े , आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर ATS की छापेमारी, जम्मू पुलिस भी रही मौजूद

डॉ. शाहीन के घर ATS का छापा

DELHI BLAST: दिल्ली में लाल किले के पास हुए बिस्फोट ने पुरे देश की जाँच और ख़ुफ़िया एजेंसियों एक बार फिर सक्रीय कर दिया है। मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश ATS (Anti-Terrorist Squad) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर लखनऊ के लालबाग स्थित खंदारी बाजार इलाके में डॉक्टर शाहीन शाहिद के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है सुत्रों के मुताबिक वह डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गर्लफ्रेंड बताई जा रही है। J&K पुलिस ने उसकी कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे। लगभग 3 घंटे का वक्त तो पुलिस को शाहीन का घर ढूंढने में ही लग गया।

DELHI BLAST: सूत्रों के मुताबिक, टीम ने घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी शुरू कर दी है । घर के भीतर दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वाहनों की जांच की जा रही है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई है। इस कार्रवाई में लखनऊ पुलिस भी जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम की मदद कर रही है।

दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी गिरफ्तारी

DELHI BLAST: J&K पुलिस ने डॉ. शाहीन शाहिद को सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के वक्त उसकी कार से AK-47 राइफल, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद हुए थे। जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन का संबंध डॉ. मुजम्मिल शकील से है, जो कश्मीर में AK-47 के साथ पकड़ा गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहीन न केवल मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड है, बल्कि वह भारत में जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग की प्रमुख (हेड) भी बताई जा रही है।

डॉक्टर शाहीन शाहिद
डॉक्टर शाहीन शाहिद

भाई के घर भी पुलिस का छापा

DELHI BLAST: इससे पहले सोमवार रात पुलिस टीम ने मड़ियांव थाना क्षेत्र में शाहीन के भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी की थी। टीम जब वहां पहुंची तो गेट पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।
पड़ोसियों ने बताया कि डॉ. परवेज अपने बुजुर्ग पिता सईद अंसारी के साथ उसी मकान में रहते हैं और आसपास के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते। पुलिस को घर से कई अहम दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइस, कार और बाइक मिली हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

कार में चिपका मिला यूनिवर्सिटी का पास

DELHI BLAST: जब पुलिस छापा मरने लखनऊ आवास पर पहुंची तो उन्हें छापे के दौरान जब्त कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा मिला। पुलिस ने पता लगाया है कि यह कार सहारनपुर से खरीदी गई थी। बताया जा रहा है कि डॉ. परवेज की क्लिनिक सहारनपुर के देहरादून चौक पर भी है। जांच एजेंसियां अब इस क्लिनिक के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी हैं।

अब जानिए डॉ. शाहीन की कुंडली

DELHI BLAST: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, डॉ. शाहीन शाहिद मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं और गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) में प्रवक्ता रह चुकी हैं।साल 2015 में उनका तलाक उनके पति जफर आयात से हुआ था। फिलहाल एजेंसियां यह जांच रही हैं कि शाहीन कब से आतंकी नेटवर्क से जुड़ी और उसके संपर्क किन-किन इलाकों तक फैले हुए हैं।

यह भी पढें : DELHI BLAST: ब्लास्ट में किस पदार्थ का हुआ था प्रयोग, फरीदाबाद में 1000 जवानों का मेगा सर्च क्यों, जानिए सबकुछ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल