Home » नई दिल्ली » Delhi Dwarka Tunnel: 6 लेन की द्वारका टनल को कैबिनेट की मंजूरी, साउथ-वेस्ट दिल्ली की दूरी होगी कम

Delhi Dwarka Tunnel: 6 लेन की द्वारका टनल को कैबिनेट की मंजूरी, साउथ-वेस्ट दिल्ली की दूरी होगी कम

Delhi Dwarka Tunnel:

Delhi Dwarka Tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने दिल्ली में 6 लेन की द्वारका टनल परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 8.1 किलोमीटर लंबी इस टनल पर ₹6,969.67 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत अगले 5 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Delhi Dwarka Tunnel: साउथ और वेस्ट दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी-

यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे के शिव मूर्ति चौक को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। इससे दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के बीच यात्रा आसान होगी। साथ ही गुरुग्राम, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और पश्चिम दिल्ली से दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

 Delhi Dwarka Tunnel: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत-

नई टनल बनने से राजधानी के कई व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इससे यात्रा का समय घटेगा और रोजाना आने-जाने वाले लाखों लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

दक्षिणी रिज फॉरेस्ट रहेगा सुरक्षित-

सरकार के अनुसार, टनल का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि दक्षिणी रिज फॉरेस्ट एरिया को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा, NHAI एम्स और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की भी योजना पर काम कर रहा है, जिससे यह टनल बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जुड़ेगी। इससे पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा तक कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा-

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि टनल शिव मूर्ति इंटरचेंज से शुरू होकर वसंत कुंज, नेल्सन मंडेला मार्ग और बारापुल्ला कॉरिडोर होते हुए DND फ्लाईवे तक पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा निर्माण कार्य रिज फॉरेस्ट एरिया को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाएगा।

यह भी पढ़े- Akhilesh Yadav Birthday: आखिर क्यों टेढ़ी है अखिलेश यादव की नाक? जानिए फुटबॉल के मैदान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा