Home » नई दिल्ली » 3 दिन की नौकरी, करोड़ों की चोरी! पूजा में व्यस्त बुजुर्ग दंपत्ति के घर से शातिर महिला फरार

3 दिन की नौकरी, करोड़ों की चोरी! पूजा में व्यस्त बुजुर्ग दंपत्ति के घर से शातिर महिला फरार

Delhi news: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू सहायिका बनकर आई महिला ने बुजुर्ग दंपत्ति के घर से करोड़ों की चोरी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 3 दिन में बना भरोसा, तीसरे दिन दिया धोखा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सोना उर्फ के. सोनिया (45) के रूप में हुई है, जो रोहिणी की रहने वाली है। पीड़ित परिवार ने उसे 17 अप्रैल को काम पर रखा था, लेकिन महज दो दिन बाद ही उसने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

Delhi news: पूजा की घंटी के बीच तोड़ी अलमारी

19 अप्रैल को जब घर के बुजुर्ग दंपत्ति विजय राम गुप्ता और उनकी पत्नी पूजा में व्यस्त थे, उसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। पूजा की घंटियों की आवाज के बीच उसने अलमारी का ताला तोड़ा और करीब 1.2 से 2 करोड़ रुपये के कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। घटना के बाद से पीड़ित महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

Delhi news: पहले भी कर चुकी है ऐसी वारदात

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पहले भी इसी ब्लॉक के एक घर में काम कर चुकी थी। वहां भी उसने दो दिन काम किया और तीसरे दिन अचानक काम छोड़ दिया था। पुलिस को शक है कि वह उसी समय घर की रेकी कर रही थी।

 घर में बना रखा था ‘डॉग फोर्ट’

दिल्ली पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी महिला ने अपने घर को एक तरह का ‘डॉग फोर्ट’ बना रखा था। वहां पिटबुल और अमेरिकन बुली जैसे खतरनाक नस्ल के कई कुत्ते पाल रखे थे, जिससे किसी को उसके घर के पास आने में डर लगे।

पहले से दर्ज हैं कई केस

Delhi news: पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने और किन-किन घरों को निशाना बनाया है।

 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments