Delhi News: राजधानी दिल्ली में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने पीतमपुरा और शालीमार बाग के बीच मुख्य सड़क पर स्थित एक अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में की गई, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
सड़क चौड़ीकरण की योजना
प्रशासन के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पीतमपुरा से शालीमार बाग तक सड़क चौड़ीकरण की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोगों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। इसी वजह से सड़क के दोनों ओर मौजूद सभी अवैध अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर मजार बनी हुई थी, वह मुख्य सड़क के विस्तार कार्य में बाधा बन रही थी। संबंधित विभाग द्वारा पहले आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद बुलडोजर की मदद से निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
Delhi: The Delhi government carried out a demolition drive against an allegedly illegal mazar built on government land as part of its road-widening project in Pitampura–Shalimar Bagh. The action was taken under the government’s zero-tolerance policy on illegal encroachments to… pic.twitter.com/ZuOKvTjUnL
— IANS (@ians_india) July 14, 2026
प्रशासन का कहना है कि पीतमपुरा से शालीमार बाग तक सड़क चौड़ीकरण के लिए पिछले कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, अस्थायी ढांचे और अन्य अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी विशेष निर्माण के खिलाफ नहीं बल्कि सड़क विकास परियोजना के तहत सभी अवैध अतिक्रमणों पर समान रूप से की जा रही है।
Delhi News: ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह और शाम के समय वाहन चालकों को घंटों तक जाम का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात पहले की तुलना में अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यहीं नहीं बुलडोजर कार्रवाई के दौरान इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ताकि ईलाके में किसी प्रकार की कोई घटना घटित न हो। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन का साफ कहना है कि सड़क विकास और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। जबकि लोगों के बीच चर्चा है कि आने वाले दिनों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़े… SIR को लेकर OP राजभर का सपा पर हमला बोले- ‘लोगों को स्वर्ग से लेकर आते है अखिलेश यादव’








