Home » Breaking News » दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले केस में हैरी बॉक्सर गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले केस में हैरी बॉक्सर गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार

DELHI NEWS: दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ और रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित गैंग से जुड़े तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पहले मांगे थे एक करोड़, फिर बढ़ाई रकम

नॉर्दर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि मार्च में रोहिणी के एक कारोबारी को फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बताया था। शिकायत मिलने के बाद रोहिणी नॉर्थ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

DELHI NEWS: घर की रेकी कर भेजीं तस्वीरें

जांच में सामने आया कि जून में आरोपियों ने रंगदारी की मांग बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी। 4 जुलाई को कारोबारी को दोबारा धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके घर की रेकी कर तस्वीरें और वीडियो भेजे ताकि वह डरकर रकम देने को मजबूर हो जाए।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश, विवेक यादव और शिव गोविंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिनव सिंह का संपर्क विदेश में बैठकर गिरोह संचालित करने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित से था।

DELHI NEWS: हथियारों और नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी गैंग के सक्रिय शार्प शूटर हैं। बरामद हथियारों के आपराधिक इस्तेमाल की जांच की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… ‘मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं…’ उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान”