Home » नई दिल्ली » दिल्ली में पशु क्रूरता पर सख्ती, हर जिले में बनेगी SPCA CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली में पशु क्रूरता पर सख्ती, हर जिले में बनेगी SPCA CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Delhi news: नई दिल्ली में पशु कल्याण को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब शहर के सभी 13 जिलों में जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिए SPCA (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स) बनाई जाएगी। इसका मकसद शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई और दोषियों पर सख्त कदम उठाना है।

क्रूरता के मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, जिला स्तर पर SPCA बनने से अधिकारियों के लिए जानवरों के साथ होने वाले अत्याचार या लापरवाही के मामलों में तुरंत एक्शन लेना आसान हो जाएगा। सरकार निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत करेगी ताकि ऐसे मामलों में देरी न हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके।

Delhi news: पशु प्रेमियों के लिए बड़ा कदम

रेखा गुप्ता ने इस पहल को दिल्ली के पशु प्रेमियों के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि अब पहली बार हर जिले में ऐसी व्यवस्था होगी जो जानवरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगी और उन्हें नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।

Delhi news: बंद पड़े पशु अस्पताल फिर होंगे चालू

सरकार ने उन पशु अस्पतालों को भी दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है जो लंबे समय से खराब हालत में थे। कई अस्पताल डॉक्टरों, दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बंद पड़े थे।

बेहतर सुविधाओं के साथ नई शुरुआत

Delhi news: अब इन अस्पतालों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाएगा। साथ ही वहां जरूरी स्टाफ और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, इन अस्पतालों से जुड़े शेल्टर होम भी बनाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद जानवरों को बेहतर देखभाल मिल सके।

 

ये भी पढ़े: सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में धमाका, 4 की मौत इलाके में मची अफरा-तफरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments