Delhi news: राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके से शनिवार शाम एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
शाम 7:45 बजे मिली हादसे की सूचना
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को शनिवार शाम करीब 7:45 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव दल मलबा हटाने का काम कर रहे हैं ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
Delhi news: 4 से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
अब तक मलबे से 4 से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Delhi news: मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका
रेस्क्यू टीमों का कहना है कि इमारत के अंदर और आसपास मौजूद कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसी वजह से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को सील कर दिया है।
राहत-बचाव कार्य जारी
Delhi news: फिलहाल हादसे में किसी के मौत या गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबा पूरी तरह हटने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत








