Delhi Power Cut: भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवालों के लिए एक बहुत बुरी खबर आई है। कल यानी 20 मई को कई इलाकों में बिजली कम से कम आधे दिन तक नहीं आएगी। बिजली कटौती के लिए एक शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि कहां-कहां, कितनी-कितनी देर के लिए बिजली काटी जाएगी।
मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क की वजह से बाधित रहेगी लाईट
BSES राजधानी पावर लिमिटेड, BSES यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर DDL ने नेटवर्क अपग्रेडेशन, मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क के लिए ये शेड्यूल जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के इलाकों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
बिजली कटौती का शेड्यूल
Delhi Power Cut: इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। द्वारका: सेक्टर-8 ब्लॉक D (11 बजे से 12 बजे), सेक्टर-2 पॉकेट-2 (सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे) जनकपुरी: हरि नगर, पॉकेट-G (10 बजे से 12 बजे) नजफगढ़: श्याम विहार-1, दीनारपुर एक्सटेंशन और दुर्गा पार्क (10 बजे से 1 बजे) खानपुर: संगम विहार, देवली क्षेत्र (11 बजे से 12:30 बजे) पालम: ब्लॉक-D, सेक्टर-8 द्वारका और सीतापुरी पार्ट-1, विकासपुरी: हस्तसाल, ब्लॉक-M (10 बजे से 12 बजे) और टैगोर गार्डन: मुखर्जी पार्क क्षेत्र (11 बजे से 1 बजे) रहेगी।
उत्तर दिल्ली में भी असर
उत्तर-दिल्ली में भी बिजली कटौती का असर देखने को मिलेगा। टाटा पावर DDL के मुताबिक, रोहिणी, बादली, किराड़ी और मॉडल टाउन जोन में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसके अलावा पंसाली, अलीपुर, होलंबी खुर्द, रानीखेड़ा, राम विहार और आरजी मॉल क्षेत्र में 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।
Delhi Power Cut: क्यों हो रही कटौती?
बिजली कंपनियों के अनुसार यह कटौती ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नई LTAB सर्किट लाइन बिछाने, पोल मरम्मत और नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे कार्यों के लिए की जा रही है। दिल्ली में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के बीच लोगों को पहले से पानी स्टोर करने, मोबाइल और पावर बैंक चार्ज रखने तथा इन्वर्टर बैकअप जांचने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़े… पासपोर्ट विवाद में फंसे रणदीप सुरजेवाला! क्राइम ब्रांच का समन, 23 मई को पेशी








