Delhi weather: आंधी और बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राजधानी का मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा। कई इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।
शनिवार को 42 डिग्री तक जा सकता है तापमान
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
Delhi weather: रविवार को और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। दिन के समय तेज धूप रहेगी, जबकि शाम या रात में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शाम के समय हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।
Delhi weather: इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर
अगले तीन दिनों तक दक्षिण दिल्ली के साकेत, हौज खास, ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी और महरौली जैसे इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। वहीं पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन, जनकपुरी, पंजाबी बाग और द्वारका में देर शाम तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
Delhi weather: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार, मयूर विहार और लक्ष्मी नगर समेत आसपास के NCR क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और लगातार पानी पीते रहें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
ये भी पढ़े: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI ने ‘किंगपिन’ पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार








