Home » राजनीति » परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सरकार ने मांगा कांग्रेस का समर्थन, राहुल गांधी ने रखी दो शर्तें

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर सरकार ने मांगा कांग्रेस का समर्थन, राहुल गांधी ने रखी दो शर्तें

 Delimitation Bill:

Delimitation Bill: संसद के मानसून सत्र के तीसरे सप्ताह में भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर गतिरोध खत्म करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, रिजिजू ने कांग्रेस से परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सहयोग मांगा, जिन्हें सरकार मौजूदा सत्र में दोबारा पेश करना चाहती है।

Delimitation Bill: राहुल गांधी ने समर्थन से किया इनकार-

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने सरकार के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब तक राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर संसद में चर्चा नहीं होती और 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान नहीं देते, तब तक विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने नहीं देगा।

Delimitation Bill: रिजिजू ने स्पीकर और अमित शाह से भी की चर्चा-

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान संसद में जारी गतिरोध और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

सरकार को बिल पास होने की उम्मीद-

सूत्रों के अनुसार, सरकार को बदले हुए संख्या-बल के आधार पर उम्मीद थी कि वह इस बार परिसीमन बिल को पारित करा लेगी। माना जा रहा है कि कुछ दलों में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद सरकार को पर्याप्त समर्थन मिलने की संभावना दिख रही थी।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर जारी है विवाद-

विपक्ष 20 जुलाई के छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग का निर्णय मजिस्ट्रेट के स्तर पर लिया जाता है, न कि गृह मंत्री के निर्देश पर। इसी मुद्दे को लेकर संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है

यह भी पढ़े- फलों की शुगर और सामान्य चीनी में क्या अंतर है? जानिए डॉक्टर की राय