Home » उत्तर प्रदेश » Deoband Police: इंस्पेक्टर बोले- ‘आतंकवादी मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी होते है’, वीडियो सामने आते ही SSP ने किया लाइन हाजिर

Deoband Police: इंस्पेक्टर बोले- ‘आतंकवादी मुस्लिम ही नहीं हिंदू भी होते है’, वीडियो सामने आते ही SSP ने किया लाइन हाजिर

Deoband Police
Deoband Police

Deoband Police: देश की राजधानी दिल्ली में कार बम विस्फोट की घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच सहारनपुर के देवबंद कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नक्सली हिंदू धर्म से हैं, बहुत से आतंकवादी नेवी और आर्मी में पकड़े गए। बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकड़े गए। यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है।

लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर

वहीं गुरुवार को उनका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के बाद इंस्पेक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि  मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, आधी अधूरी वीडियो वायरल की गई है।

Deoband Police: आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने कोतवाली में एक बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने आपसी सद्भाव की बात करते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। वो हर धर्म में हो सकते हैं। इस दौरान किसी ने उनकी वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में इंस्पेक्टर को ये कहते सुना जा रहा है कि ये कुर्सी मेरी मां है। जो गलत आदमी होता है, उसका धर्म नहीं होता है। वह हर एक धर्म का हो सकता है। नक्सली हिंदू धर्म से हैं, बहुत से आतंकवादी नेवी में पकड़े गए, बहुत से आतंकवादी आर्मी वाले पकड़े गए, बहुत से हिंदू आतंकवादी पंजाब में भी पकडे़ गए।

यह सोच गलत है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है। वो हर धर्म में हो सकते हैं। हमारे आदर्श पुराण रामायण में कहीं नहीं लिखा है कि किसी आदमी को कष्ट पहुंचाना। मेरी 34 साल की नौकरी में कोई भी एक मुसलमान कह दे कि इंस्पेक्टर साहब ने धर्म को लेकर पक्षपात किया। अगर ऐसा कोई आदमी निकल आए तो मैं नौकरी त्याग कर चला जाऊंगा। हमारी जाति पुलिस है। न हम हिंदू है, न हम मुसलमान हैं। पुलिस ही हमारा धर्म है। पुलिस ही हमारा मजहब है। हम भारत देश के लिए मर मिटेंगे। देश के लिए कुर्बान हो जाएंगे। देश की सुरक्षा के लिए अगर प्राण भी चले जाए तो भी कोई दिक्कत नहीं।

मैं पुलिस में पैसे के लिए भर्ती नहीं हुआ है। मेरे घर की स्थिति ठीक थी। मेरे बाबा जमींदार थे। मेरे पिता जी के पास काफी खेती थी। मैं जब पढ़ने जाता था तो देखता था कि गरीबों के साथ क्या हो रहा है। थाने में कितनी दलाली हो रही है। थाने में ऐसे बहुत ही दलाल घूमते थे। सफेद कुर्ता पायजामा पहना, घर में एक बीघा जमीन नहीं। बस एक पार्टी पकड़ी और पांच हजार ले लेते। पूरे दिन दलाली करते। यहीं सब देख कर मैं पुलिस में आया कि इसको सुधारना है।

वहीं इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि इसको लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का कुछ अंश वायरल किया गया, जबकि पूरा वीडियो सुना जाए तो साफ हो जाएगा कि मेरी मंशा किसी धर्म पर सवाल उठाने की नहीं थी।

ये भी पढ़े… Shajapur News: आशीर्वाद देने का नाटक कर शादी में जा रहे परिवार को लूटा, 7 गिरफ्तार