Home » मध्य प्रदेश » माता-पिता के सामने 21 माह की मासूम की मौत, कफन में लिपटा शव गोद में लेकर लौटे पिता

माता-पिता के सामने 21 माह की मासूम की मौत, कफन में लिपटा शव गोद में लेकर लौटे पिता

Dewas Infant Death:

Dewas Infant Death: मध्यप्रदेश के देवास जिले के गुनाई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 21 माह की मासूम कनक की माता-पिता के सामने अचानक मौत हो गई। बच्ची अपनी पांच साल की बहन श्रद्धा के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक जोर से चीखी और रोने लगी। परिजनों ने उसके दाहिने पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान और खून देखा। इसके बाद परिवार ने सांप के काटने की आशंका जताई।

Dewas Infant Death: बेटी को बचाने 18 किलोमीटर दूर अस्पताल भागे पिता-

कनक की हालत देखकर पिता सतीश ने बिना देर किए उसे गोद में उठाया और कार से देवास जिला अस्पताल के लिए निकल पड़े। घर से अस्पताल की दूरी करीब 18 किलोमीटर थी। पिता ने यह रास्ता करीब 25 से 30 मिनट में तय किया। परिवार को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से मासूम की जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

Dewas Infant Death: अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया-

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कनक की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

जिस बेटी को बचाने दौड़े, उसी का शव गोद में लेकर लौटे-

पोस्टमॉर्टम के बाद जब मासूम कनक का शव पिता को सौंपा गया तो अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। कुछ देर पहले तक जिस बेटी को बचाने के लिए पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल पहुंचे थे, अब उसी बेटी का कफन में लिपटा शव उन्हें गोद में लेकर घर लौटना पड़ा। दादी ने भी अपनी पोती को अंतिम बार गोद में लेकर दुलारा।

परिवार ने आसपास तलाशा सांप, लेकिन नहीं मिला-

कनक के पिता सतीश ने बताया कि मंगलवार सुबह वह पत्नी और दोनों बेटियों के साथ घर के सामने गली में बैठे थे। दोनों बच्चियां वहीं खेल रही थीं। अचानक कनक चीख पड़ी। पास जाकर देखने पर उसके दाहिने पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान थे और खून निकल रहा था। परिवार ने आसपास सांप की तलाश भी की, लेकिन कोई सांप नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टर कमल किशोर ने बताया कि बच्ची के दाहिने पैर पर किसी जानवर के काटने जैसे निशान मिले हैं। हालांकि, उसकी मौत सांप के काटने से हुई या किसी अन्य वजह से, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। घटना के बाद गुनाई गांव में शोक का माहौल है

यह भी पढ़े- UP Election 2027: 2027 में यूपी की सत्ता पर किसका होगा कब्जा? बाबा योगी लगाएंगे जीत की हैट्रिक या अखिलेश यादव करेंगे सत्ता में वापसी,