Home » मनोरंजन » Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर

Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर

Dharmendra Health Update 2025 – धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे

Dharmendra Health Update: बीते कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत आने की वजह से हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 11 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर बताई जा रही थी। लेकिन अब अभिनेता को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। 10 नवंबर को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन अब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Dharmendra Health Update 2025 – धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे
Dharmendra Health Update 2025 – धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे

घर पर होगा अभिनेता का इलाज

Health Update: अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक धर्मेंद्र की हालत में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। उनके परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला किया और अब उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर की सुबह उन्हें एंबुलेंस से घर ले जाया गया है। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार होने की खबर से उनके फैंस में खुशी देखने को मिली।

Dharmendra Health Update: बेटी ईशा ने दी थी स्वास्थ्य की जानकारी

Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही थी। जिस पर उनकी बेटी ईशा देओल ने रोक लगाई और अपने इंस्टाग्राम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, “ऐसा लग रहा है कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने वालों का दिल से धन्यवाद।”

12 दिनों से बीमार हैं धर्मेंद्र

Health Update: आपको बता दे, धर्मेंद्र की तबीयत पिछले 12 दिनों से काफी खराब चल रही थी, जिसके बाद 1 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। यह खबर मिलते ही उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

Read More: Govinda: घर में बेहोश होकर गिरे Govinda, अस्पताल में हुए भर्ती