Dheeraj Seth Honorary General: भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के ‘मानद जनरल’ की उपाधि प्रदान की गई है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया।
Dheeraj Seth Honorary General: 1950 से चली आ रही है मानद जनरल की परंपरा-
भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को ‘मानद जनरल’ की उपाधि देने की परंपरा 1950 से चली आ रही है। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक मानी जाती है।
Dheeraj Seth Honorary General: चार दिवसीय नेपाल दौरे पर हैं जनरल धीरज सेठ-
जनरल धीरज सेठ अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर रविवार को नेपाल पहुंचे। उनका यह दौरा चार दिनों का आधिकारिक दौरा है। समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाली सेना व सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नेपाली सेना प्रमुख से की मुलाकात-
मानद उपाधि मिलने के बाद जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना के मुख्यालय में जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात की। दोनों सैन्य प्रमुखों ने आपसी हित से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
नेपाली सेना को सौंपे सैन्य और चिकित्सा उपकरण-
नेपाल दौरे के दौरान जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना को कुछ सैन्य और चिकित्सा उपकरण भी सौंपे। इसे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या कद्दू के बीज खाने से वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका








