Dinesh Karthik X Post: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और छात्रों के लंबे समय से चल रहे देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के कुछ घंटों बाद भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कार्तिक ने अपने संदेश में देश की नई पीढ़ी के जज्बे, स्पष्ट सोच और बेहतर भारत बनाने की भावना की खुलकर सराहना की।
Dinesh Karthik X Post: युवाओं के हौसले की तारीफ-
दिनेश कार्तिक ने अपने पोस्ट में किसी राजनीतिक घटनाक्रम या छात्र आंदोलन का सीधा जिक्र नहीं किया। हालांकि, उनका यह संदेश ऐसे समय सामने आया जब छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को बड़ी सफलता मिली और बढ़ते दबाव के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। कार्तिक ने लिखा कि देश की नई पीढ़ी की स्पष्ट सोच, मिलकर काम करने की क्षमता और लगातार आगे बढ़ने का जज्बा उन्हें काफी प्रेरित करता है।
Dinesh Karthik X Post: ट्विटर पर शेयर किया प्रेरणादायक संदेश-
कार्तिक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आखिरकार, हम सभी एक बेहतर भारत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। नई पीढ़ी की स्पष्ट सोच, मिल-जुलकर काम करने की भावना और लगातार कोशिश करते रहने का जज्बा मुझे बहुत प्रभावित करता है। भविष्य उज्ज्वल है और अगली पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जय हिंद।” उनका यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे साझा किया।
पहले भी खिलाड़ियों ने दी थी प्रतिक्रिया-
इससे पहले आंदोलन के दौरान क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी छात्रों के प्रति समर्थन और शांति बनाए रखने की अपील की थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने आंदोलन से जुड़ी राजनीतिक मांगों पर कोई पक्ष नहीं लिया और संतुलित रुख अपनाया।
इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा-
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने यह फैसला छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए लिया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ “राष्ट्र-विरोधी ताकतें” विरोध-प्रदर्शनों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही थीं। उनका इस्तीफा केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत के तीसरे दौर से ठीक पहले आया। CJP लगातार उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रही थी और इसे बातचीत की प्रमुख शर्त बता रही थी।
यह भी पढ़े- एमपी में पेपर लीक मामलों में तेजी, 90 दिन में होगा फैसला, 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित: CM यादव








