Donald trump: G7 शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। विवाद की शुरुआत ट्रंप के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए “भीख मांग रही थीं”। ट्रंप के इस बयान पर अब मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे पूरी तरह झूठा बताया है।
ट्रंप ने क्या दावा किया?
हाल ही में फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात का जिक्र करते हुए ट्रंप ने एक बयान में कहा कि मेलोनी उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक थीं। ट्रंप ने कहा, “मेलोनी ने मुझसे अपने साथ फोटो खिंचवाने की भीख मांगी। वह इसके लिए बहुत बेताब थीं। मैं आमतौर पर ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया।”
Donald trump: मेलोनी ने दिया करारा जवाब
ट्रंप के बयान के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। मेलोनी ने कहा, “कुछ आरोप ऐसे होते हैं जिनका जवाब तुरंत देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान पूरी तरह झूठा है। मैं इस टिप्पणी से हैरान और परेशान हूं। समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगी देशों के नेताओं के बारे में इस तरह की बातें क्यों करते हैं।”
Donald trump: “इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता”
मेलोनी ने आगे कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी सहयोगी नेता को लेकर इस तरह की टिप्पणी की हो। उन्होंने कहा कि ट्रंप को यह याद रखना चाहिए कि इटली और उसके नेता किसी के सामने गिड़गिड़ाते नहीं हैं। मेलोनी के अनुसार, “इटली और मैं कभी भी किसी के आगे भीख नहीं मांगते। हमें अपने देश और अपनी गरिमा पर पूरा विश्वास है।”
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ सकती है तल्खी
Donald trump: ट्रंप और मेलोनी के बीच सामने आई यह बयानबाजी अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों नेताओं के बीच पहले भी अच्छे संबंधों की बात कही जाती रही है, लेकिन इस विवाद ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। अब दुनिया की नजर इस बात पर रहेगी कि आने वाले दिनों में दोनों पक्ष इस मुद्दे को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस ने 7 में से 5 सीटें जीतीं, अब BJP में क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन








