Home » राजनीति » DUSU Election Result: ABVP ने जीते 3 पद, यश डबास बने अध्यक्ष; दीपांशु शोकीन ने जीता उपाध्यक्ष पद

DUSU Election Result: ABVP ने जीते 3 पद, यश डबास बने अध्यक्ष; दीपांशु शोकीन ने जीता उपाध्यक्ष पद

 DUSU Election Result:

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। चार केंद्रीय पदों के लिए हुई मतगणना में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है। यश डबास ने अध्यक्ष पद, रिया छावड़ी ने सचिव पद और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन विजयी रहे।

DUSU Election Result: यश डबास ने जीता अध्यक्ष पद-

अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतिम नतीजों में यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 2,053 वोट रहा।

DUSU Election Result: रिया छावड़ी और लक्ष्य राज सिंह की जीत-

ABVP की रिया छावड़ी ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। वहीं लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद अपने नाम किया। इस तरह ABVP ने DUSU के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर कब्जा किया।

निर्दलीय दीपांशु शोकीन बने उपाध्यक्ष-

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत दर्ज की। वह इस पद की दौड़ में शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे। अंतिम नतीजों में उन्होंने 30,634 वोट हासिल किए, जबकि ABVP के ईशू मौर्य को 13,655 और NSUI के वीर छत्रथ को 3,698 वोट मिले।

40.46 फीसदी हुआ था मतदान-

DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर को 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। इस दौरान 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद 19 सितंबर की सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में मतगणना शुरू हुई।

अध्यक्ष पद पर बदलता रहा मुकाबला-

मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर यश डबास और विजय शंकर मीणा के बीच लगातार करीबी मुकाबला देखने को मिला। 13वें राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा आगे थे, जबकि 15वें राउंड के बाद यश डबास ने 294 वोटों की बढ़त बना ली थी। अंतिम नतीजों में यश डबास ने जीत दर्ज की।

2026 में 20 उम्मीदवार मैदान में थे-

DUSU के चार केंद्रीय पदों के लिए इस बार कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। ABVP, NSUI, AISA-SFI गठबंधन, अन्य छात्र संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 52 कॉलेजों और फैकल्टी ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया

यह भी पढ़े- ‘कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को जिम्मेदार ठहराना गलत’, PM मोदी का किस ओर है निशाना?