Home » Uncategorized » ED RAID: बंगाल के बालू कारोबारियों के लिए मुश्किलें बढ़ीं,तस्करी घोटाले में ED का नया अभियान-कौन है निशाने पर?

ED RAID: बंगाल के बालू कारोबारियों के लिए मुश्किलें बढ़ीं,तस्करी घोटाले में ED का नया अभियान-कौन है निशाने पर?

ED RAID: पश्चिम बंगाल में बालू तस्करी मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) सोमवार सुबह एक बार फिर सक्रिय हुई। साल के आखिरी महीने के पहले ही दिन, एजेंसी ने कोलकाता, झाड़ग्राम और मुर्शिदाबाद समेत राज्य के कई जिलों में 8 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान ED की 40–50 अधिकारियों की टीमें और केंद्रीय बलों के जवान तैनात किए गए। सूत्रों के अनुसार, टीमें अलग-अलग जिलों में व्यवसायियों के घर और कार्यालयों पर तलाशी ले रही हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

पुरानी कार्रवाइयों से जुड़ सकता है ऑपरेशन

यह पहली बार नहीं है जब ED ने इस मामले में कार्रवाई की है। अक्टूबर में एजेंसी ने कोलकाता, झाड़ग्राम, लालगढ़, गोपीबल्लभपुर और आसनसोल में 22 स्थानों पर तलाशी ली थी। उस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल सबूत और फर्जी इनवॉइस बरामद हुए थे। नवंबर की शुरुआत में ED ने पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार व्यक्ति अरुण सर्राफ पर ₹78 करोड़ के वित्तीय घोटाले का आरोप है। इससे पहले सितंबर में सर्राफ के साल्टलेक स्थित  कार्यालय पर तलाशी के बाद उन्हें हावड़ा के बाली से गिरफ्तार किया गया था।

ED RAID: आज की छापेमारी के सुराग

ED RAID: सूत्रों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि आज की कार्रवाई हालिया पूछताछ में मिले नए सुरागों के आधार पर की गई है या नहीं। लेकिन ED इस मामले में लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। बालू कारोबारियों में इस छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।