Home » धर्म » पुरुषोत्तम मास की एकादशी आज, बन रहे कई शुभ योग, पूजा-पाठ और दान के लिए बेहद खास दिन

पुरुषोत्तम मास की एकादशी आज, बन रहे कई शुभ योग, पूजा-पाठ और दान के लिए बेहद खास दिन

पुरुषोत्तम मास की एकादशी

Ekadashi Vrat: पुरुषोत्तम मास का ग्यारहवां दिन 26 मई, मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और भक्ति के लिए बहुत शुभ माना जाता है।इस बार पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और पूरे दिन रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है। माना जाता है कि इन शुभ योगों में किए गए धार्मिक कार्यों से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

व्रत, जप और दान का मिलेगा विशेष फल

धार्मिक मान्यता है कि पुरुषोत्तम मास में किए गए जप, तप, ध्यान और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और जरूरतमंदों को दान देते हैं।

Ekadashi Vrat: सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रहेगा। चंद्रोदय दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर होगा और चंद्रास्त 27 मई की रात 2 बजकर 32 मिनट पर होगा।

26 मई को एकादशी तिथि पूरी रात तक रहेगी। हस्त नक्षत्र भी पूर्ण रात्रि तक रहेगा। सिद्धि योग अगले दिन 27 मई की सुबह 3 बजकर 11 मिनट तक प्रभावी रहेगा। वहीं, वणिज करण शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

Ekadashi Vrat: पुरुषोत्तम मास की एकादशी
पुरुषोत्तम मास की एकादशी

जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:03 बजे से 4:44 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 4:24 बजे से 5:25 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:36 बजे से 3:31 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:10 बजे से 7:30 बजे तक

अमृत काल और निशिता मुहूर्त

अमृत काल रात 11 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 27 मई की दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

मंगलवार को पूरे दिन रवि योग का संयोग रहेगा। ज्योतिष में इसे बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस योग में शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। अभिजीत और विजय मुहूर्त के साथ इसका प्रभाव और भी शुभ माना जा रहा है।

अशुभ समय का भी रखें ध्यान

  • राहुकाल: दोपहर 3:45 बजे से शाम 5:28 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 8:52 बजे से 10:35 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 12:18 बजे से 2:02 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 8:11 बजे से 9:06 बजे तक

इसके अलावा, विडाल योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा। भद्रा का समय मंगलवार शाम 5 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 27 मई की सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा