Home » Breaking News » शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को देंगे खास संबोधन

शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी, कार्यकर्ताओं को देंगे खास संबोधन

Election Results 2026: विधानसभा चुनाव परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत की उम्मीद है, क्योंकि मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिल रही है। इसी बीच, जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 6 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय का दौरा करेंगे।

रुझानों में बीजेपी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पार्टी करीब 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों में एजेयूपी, बीजीपीएम, माकपा और एआईएसएफ को भी कुछ सीटों पर बढ़त मिली है।

Election Results 2026: बीजेपी मुख्यालय दौरे का महत्व

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए है। बता दें कि चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं। इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

चुनाव प्रचार में पीएम मोदी की सक्रियता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए। अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।

Election Results 2026: रीपोलिंग और बाकी सीट पर नजर

राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ था, जबकि कुछ जगहों पर पुनर्मतदान भी कराया गया। दक्षिण 24 परगना जिले की फलता सीट पर अभी मतदान होना बाकी है, जहां चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का फैसला लिया है। अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों और पीएम मोदी के संबोधन पर टिकी हैं, जो न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकता है।

ये भी पढ़े… जहां PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, वहीं BJP आगे! 5 फैक्टर्स ने पलटा ममता का गेम, जानिए विस्तार से…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments