Home » मनोरंजन » जिम्मी फॉलन के शो में फिर छाए दिलजीत दोसांझ, होस्ट को सिखाया भांगड़ा

जिम्मी फॉलन के शो में फिर छाए दिलजीत दोसांझ, होस्ट को सिखाया भांगड़ा

Entertainment: पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh एक बार फिर इंटरनेशनल स्टेज पर अपने देसी अंदाज़ से छा गए हैं। इस बार वह अमेरिका के पॉपुलर टॉक शो The Tonight Show Starring Jimmy Fallon में नजर आए, जहां उन्होंने होस्ट Jimmy Fallon को भांगड़ा सिखाकर माहौल बना दिया।

भांगड़ा सिखाते नजर आए दिलजीत

वीडियो में दिलजीत पहले जिम्मी को भांगड़ा के बेसिक स्टेप्स सिखाते हैं और फिर दोनों साथ में भांगड़ा करते नजर आते हैं। जिम्मी फॉलन ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दिलजीत अपना ऑरा साथ लाए हैं,” और इसके लिए सिंगर को धन्यवाद भी कहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Entertainment: सेलेब्स ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। Jasmin Sandlas, Nargis Fakhri, Shamita Shetty, Karan Aujla और Guru Randhawa जैसे स्टार्स ने दिलजीत की इस इंटरनेशनल अचीवमेंट की तारीफ की है।

Entertainment: पहले भी शो में कर चुके हैं धमाल

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इससे पहले साल 2024 में भी इस शो में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने हिट गानों G.O.A.T. और Born To Shine पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। अब एक बार फिर उनकी वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

ग्लोबल लेवल पर बढ़ा रहे पंजाबी कल्चर का मान

Entertainment: विदेशी जमीन पर दिलजीत जिस तरह पंजाबी म्यूजिक और कल्चर को प्रमोट कर रहे हैं, उसने न सिर्फ उनकी ग्लोबल पहचान को मजबूत किया है, बल्कि पूरी पंजाबी इंडस्ट्री का भी मान बढ़ाया है।

 

Written by: kanishka ram

 

ये भी पढ़ें: गुजरात निकाय चुनाव परिणाम में बीजेपी का क्लीन स्वीप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments