Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। 25 मई 2026 सुबह 6 बजे से लागू नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपए महंगा होकर 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।
तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल के महंगे आयात का असर अब घरेलू बाजार में दिखाई देने लगा है। 15 मई से शुरू हुई बढ़ोतरी के बाद अब तक पेट्रोल 7.35 रुपए और डीजल 7.53 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
दिल्ली में प्रीमियम फ्यूल भी महंगे
राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल-डीजल के साथ प्रीमियम ईंधनों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। XP95 पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपए से बढ़कर 109.24 रुपए प्रति लीटर हो गई, जबकि XG की कीमत 97.81 रुपए से बढ़कर 100.52 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई।
Petrol-Diesel Price Hike: मुंबई में पेट्रोल 111 रुपए के पार
मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल अब 111.21 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कुछ दिन पहले 108.45 रुपए प्रति लीटर था। मई महीने की शुरुआत में यहां पेट्रोल का भाव करीब 103 रुपए प्रति लीटर था।
प्रमुख शहरों में नई कीमतें
भोपाल में पेट्रोल 114.57 रुपए और डीजल 99.64 रुपए प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 112.69 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर
नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए प्रति लीटर
गुवाहाटी में पेट्रोल 105.73 रुपए और डीजल 97.23 रुपए प्रति लीटर
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से आम जनता, टैक्सी ड्राइवरों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में राहत नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़े… प्रेमानंदजी बोले- मैं रहूं या न रहूं, आपका साथ कभी नहीं छोड़ूंगा; 9 दिन से बंद है पदयात्रा








