Home » नई दिल्ली » लाल किले के पास धमाका: हरियाणा नंबर की कार में हुआ धमाका, नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी से हड़कंप

लाल किले के पास धमाका: हरियाणा नंबर की कार में हुआ धमाका, नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड गाड़ी से हड़कंप

I 20 CAR BLAST DELHI
Spread the love

DELHIBLAST: राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम बड़ा धमाका हुआ। सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के पास खड़ी हुंडई की आई 20 कार में विस्फोट से इलाका दहशत में आ गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं जिसमें आधे दर्जन से ज्यादा मौत की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस कार में विस्फोट हुआ वह हरियाणा के गुरुग्राम की रजिस्टर्ड गाड़ी (HR 26) है, जो नदीम खान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि नदीम ने यह कार दिल्ली निवासी सलमान को बेच दी थी। अब पुलिस इस पूरे मामले के खरीद-बिक्री के ट्रेल और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा—-

“आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग पर एक i20 कार में धमाका हुआ। कुछ लोग घायल हैं, कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ मौतों की भी सूचना है। हर एंगल से जांच की जा रही है।”

गृह मंत्री बोले- “हर एंगल से जांच होगी”

DELHIBLAST: अमित शाह ने बताया कि 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और CCTV फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।

कार का कनेक्शन: नदीम से सलमान तक की डोर

DELHIBLAST: दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 हरियाणा की थी और कार हरियाणा निवासी नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। नदीम ने यह कार दिल्ली के सलमान नामक व्यक्ति को बेची थी। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके के दिन कार किसके कब्जे में थी और किसने इसे मौके तक पहुंचाया । पुलिस को शक है कि कार को विस्फोटक से लैस कर खड़ी किया गया था ताकि व्यस्त समय में अधिकतम नुकसान हो सके।

 

I 20 CAR BLAST DELHI
I 20 CAR BLAST DELHI

राजनाथ सिंह बोले— “घटना बेहद दर्दनाक”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा—

दिल्ली में कार ब्लास्ट की यह घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है। मरने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

जांच लगातार जारी 

DELHIBLAST: एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीमों ने घटनास्थल से कार के टुकड़े, जले अवशेष और विस्फोटक के निशान जुटाए हैं।  पुलिस अब यह भी जांच रही है कि क्या यह आतंकी साजिश थी या स्थानीय स्तर पर की गई सुनियोजित वारदात । मुस्लिम नामों से जुड़े कार मालिक और खरीदार के रिकॉर्ड की गहराई से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध नेटवर्क या मॉड्यूल तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

DELHIBLAST: लाल किले और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और बम स्क्वॉड तैनात किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और दिल्ली के अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके पहले भी दिल्ली बम हादसों का शिकार होती रही है ।

यह भी पढे़ : Delhi Blast: हादसा या साजिश? लाल किले के पास धमाके ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments