Virat Kohli : 21 जून को द्वारका के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर (IICC) में हुए विराट के वन8 ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के दौरान उनके दिए गए एक बयान ने फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है। उनके इस बयान ने सभी को मायूस कर दिया है। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में विराट ने अपना ब्रांड – “वन8” को ग्लोबली लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में विराट के साथ अन्य कई क्रिकेट के खिलाड़ी भी मौजूद थे। इस इवेंट में मशहूर गायक करण औजला भी आए थे।

इवेंट के दौरान विराट कोहली की एंट्री काफी जबरदस्त थी। एंट्री के दौरान स्क्रीन पर उनके टेस्ट क्रिकेट के लम्हों को दर्शाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विराट कोहली ने बताया कि यह सब कुछ उनके लिए एक सपने जैसा है। अपने ब्रांड को ग्लोबली लॉन्च करना वहां पर जहां उनका बचपन बीता, उनके लिए वह पल बेहद खास थे।
Virat Kohli का बयान सुन फैंस टूटे
इस कार्यक्रम में आरसीबी इनसाइडर “मिस्टर नैग्स” यानी दानिश सैत ने विराट से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसके जवाब से सभी फैंस के दिल टूट गए। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या था वह सवाल जिससे फैंस हुए मायूस। वर्ष 2025 के मई महीने की 12 तारीख को रेड बॉल क्रिकेट के किंग – “विराट कोहली” ने संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने टेस्ट कैप नंबर #269 और अपने 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहा था। लेकिन कहीं ना कहीं फैंस को अभी भी उम्मीद थी कि वह टेस्ट क्रिकेट की तरफ वापस लौटेंगे। लेकिन कल के हुए इवेंट में यह बात साफ हो गई कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
फैंस हुए मायूस
जब दानिश सैत ने उनसे पूछा – “क्या अपने रेड बॉल क्रिकेट से प्रेरित जूते के और मुनाफे के लिए आप टेस्ट क्रिकेट से वापस हाथ मिलाएंगे?” तब विराट के दिए जवाब से फैंस काफी मायूस हुए। विराट ने जवाब दिया – “मैं मुनाफा नहीं चाहता, मैं अब इससे आगे बढ़ चुका हूं, शुक्रिया!”। इतना ही नहीं कोहली के आइकॉनिक रेड बॉल से प्रेरित जूतों का दाम भी उनके टेस्ट करियर के कुल रन के बराबर है। इन जूतों का दाम उन्होंने 9230 रखा है, ठीक उतने रन्स जो उन्होंने अपने टेस्ट करियर में बनाए हैं कुल 123 मैचेस में जिसमें कुल 30 शतक भी शामिल हैं।
ODI वर्ल्ड कप पर फोकस
विराट ने यह भी कहा कि अब उनका पूरा ध्यान आने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप पर है जो 4 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक चलेगा। विराट ने ओडीआई को छोड़कर बाकी सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह अब सिर्फ ओडीआई खेलते हैं। अभी हाल ही में हुए भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में विराट इंजरी के चलते नजर नहीं आए पर अब उनका नाम आगामी इंग्लैंड सीरीज में शामिल हो गया है। अब जल्द ही विराट इंग्लैंड के खिलाफ हो रही 3 ओडीआई मैचेस में खेलते हुए क्रीज पर नजर आएंगे।
Read More : MP में प्रशासन की लापरवाही, बिजली के तार बने लोगों की मौत के कारण
Written By : Saloni Bhardwaj








