Breaking News
Home » राजनीति » West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?

West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?

West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?
West Bengal by-elections: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों का मैदान से हटना पार्टी प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका है।पार्टी उम्मीदवारों का नाम वापस लेना साबित करता है कि उम्मीदवारों को अहसास हो गया है कि चुनाव में हार निश्चित है, इससे लड़ने का कोई फायदा नहीं।

खत्म हो गई ममता बनर्जी के भविष्य की संभावनाएं!

उम्मीदवारों का चुनाव मैदान से हटना इस बात का भी संकेत दे रहा है कि राज्य में अब ममता बनर्जी के भविष्य की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। यही वजह है कि पहले उनकी पार्टी में बड़ी टूट हुई और अब स्थिति यह हो गई है कि उम्मीदवार चुनाव मैदान छोड़ रहे हैं। कुछ समय पहले तक जिस पार्टी का टिकट पाने के लिए प्रत्याशी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाते थे, आज उसी के टिकट से लड़ना नहीं चाहते हैं, तो जाहिर है कि ममता बनर्जी के इससे बुरे दिन और क्या हो सकते हैं।
West Bengal by-elections: प्रत्याशियों में निराशा
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत और विभाजन के कारण पार्टी संगठन काफी कमजोर हुआ है। उम्मीदवारों को अहसास है कि कमजोर संगठन की छत्रछाया में चुनाव लड़ने से हार तय है। सवाल सिर्फ संगठन का नहीं है, बल्कि मतदातओं में अब ममता का पहले वाला जादू भी नहीं रहा। इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इस बार उनके पास नया चुनाव चिन्ह होगा। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को ‘ऑल इंडिया तृणमूल ममता कांग्रेस ( AITMC ) नाम  और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ (Footballer)  चुनाव चिह्न दिया है।इस नए नाम और चुनाव चिन्ह को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए उम्मीदवारों के पास न तो पर्याप्त समय था और न ही इस पर जीत की संभावनाएं थी।  

West Bengal by-elections: कांग्रेस ने इन पर खेला दांव

बहरहाल कांग्रेस की ओर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मिलन प्रधान को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया गया है। सीपीएम ने रेजीनगर से एडवोकेट सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई ने नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरी को उम्मीदवार बनाया है।ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी। हालांकि, शुक्रवार को एक पुराने मामले में मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया।

West Bengal by-elections: ये हैं भाजपा के उम्मीदवार

भाजपा ने नंदीग्राम से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। वहीं, रेजीनगर से भाजपा ने शंखारव सरकार को टिकट दिया है।

नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत तब पड़ी, जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने यह सीट छोड़ी और भवानीपुर सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जहां उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को हराया था। रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने नाओदा विधानसभा से भी जीत हासिल की थी।

ये भी पढ़ें…इधर ममता का समर्थन और उधर गिरफ्तारी, नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी से क्यों मचा सियासी बवाल? जानिए क्या है मामला…