Home » बिज़नेस » 7 घंटे हवा में उड़ने के बाद लौटी Air India फ्लाइट, तकनीकी गड़बड़ी से मचा हड़कंप

7 घंटे हवा में उड़ने के बाद लौटी Air India फ्लाइट, तकनीकी गड़बड़ी से मचा हड़कंप

Spread the love

Flight: लंदन जा रही Air India की फ्लाइट AI 111 गुरुवार को अचानक बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौट आई। करीब 7 घंटे हवा में रहने के बाद विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया, जिससे यात्रियों में भी हलचल मच गई।

बीच रास्ते से लिया गया यू-टर्न

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह 6:13 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और करीब 1:20 बजे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। यह Airbus A350-900 करीब 3,300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के एयरस्पेस के ऊपर उड़ान के दौरान विमान ने अचानक यू-टर्न ले लिया।

Flight: तकनीकी गड़बड़ी बनी वजह

एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान के दौरान किसी संभावित तकनीकी खराबी के संकेत मिले थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया। फिलहाल विमान की पूरी जांच की जा रही है और इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

Flight: हवा में सुनाई दी अजीब आवाजें

सूत्रों के मुताबिक, जब विमान सऊदी अरब के ऊपर उड़ रहा था, तब अंदर से कुछ अजीब आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद क्रू ने बिना कोई जोखिम लिए तुरंत वापसी का फैसला किया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और उन्हें जल्द लंदन भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

पहले भी आ चुकी है ऐसी समस्या

Flight: यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 15 मार्च को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी, जिसके बाद विमान को आयरलैंड के शैनन शहर में उतारना पड़ा था।

 

ये भी पढ़े: LPG-पेट्रोल संकट की आशंका! योगी आदित्यनाथ बोले – युद्ध लंबा चला तो तैयार रहें, क्या बढ़ने वाली हैं दिक्कतें?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments