Home » राष्ट्रीय » हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे हवा में फंसे रहे यात्री, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे हवा में फंसे रहे यात्री, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग
Spread the love

Flight Emergency Landing: हैदराबाद से हुबली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाई91 एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचाव हुआ। उड़ान के दौरान अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण विमान को लगभग चार घंटे तक हवा में ही रखना पड़ा, जिससे यात्रियों के बीच डर और घबराहट फैल गई।

समय पर उड़ी फ्लाइट, लेकिन बीच में आई परेशानी

फ्लाइट IC3401 दोपहर करीब 3 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से रवाना हुई थी। इसे शाम 4:30 बजे हुबली पहुंचना था। लेकिन जब विमान हुबली के पास पहुंचा, तभी उसमें तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलटों ने तुरंत लैंडिंग रोक दी और विमान को हवा में ही उड़ाते हुए समस्या को संभालने की कोशिश की।

Flight Emergency Landing:  फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग

चार घंटे तक हवा में मंडराता रहा विमान

तकनीकी समस्या के चलते विमान करीब चार घंटे तक मुंडगोड, दावणगेरे और शिवमोग्गा के ऊपर चक्कर लगाता रहा। इतनी लंबी देरी के कारण यात्रियों में डर का माहौल बन गया। कई लोग घबराकर प्रार्थना करने लगे, जबकि कुछ यात्री भावुक होकर रोने लगे।

विमान के अंदर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और सभी लोग सुरक्षित लैंडिंग का इंतजार करते रहे। वहीं, यात्रियों के परिवार वालों ने एयरलाइंस पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई और हालात को लेकर स्पष्ट अपडेट नहीं मिला, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।

Flight Emergency Landing: आखिरकार बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग

काफी प्रयासों के बाद विमान को बेंगलुरु की ओर डायवर्ट किया गया। शाम करीब 7:30 बजे फ्लाइट ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन तकनीकी खराबी और समय पर जानकारी न मिलने को लेकर एयरलाइंस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े…जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments