Home » राष्ट्रीय » भ्रामक विज्ञापन, गलत लेबलिंग और गलत दावों के खिलाफ FSSAI ने जारी किए 150 से अधिक नोटिस

भ्रामक विज्ञापन, गलत लेबलिंग और गलत दावों के खिलाफ FSSAI ने जारी किए 150 से अधिक नोटिस

 FSSAI Strict Rules:

FSSAI Strict Rules: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने नियमों में और सख्ती दिखाई है। FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, गलत लेबलिंग और गलत दावे करने वाली कंपनियों के खिलाफ 150 से अधिक नोटिस जारी किए हैं। नोटिस भेजी जाने वाली कंपनियों में Nestle India, PepsiCo और Coca-Cola India भी शामिल हैं। इस बार FSSAI ने सिर्फ बड़ी-बड़ी कंपनियों के खिलाफ सख्ती नहीं दिखाई है। मिली जानकारी के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, रेस्टोरेंट और होटल भी FSSAI के दायरे में हैं।

FSSAI Strict Rules: क्या है FSSAI का मकसद-

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी। FSSAI का काम भारत में मिलने वाली खाद्य चीजों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच करना है। वहीं, FSSAI के मकसद की बात करें तो इसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों को फूड प्रोडक्ट्स की सही जानकारी और पारदर्शिता प्रदान करना है।

बीते कुछ दिनों में बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Nestle India, PepsiCo, Abbott India, Red Bull India, Danone India, Monster Energy India, Hell Energy, Mondelez India, Coca-Cola India, Diageo, Pernod Ricard और Ferrero India आदि FSSAI की जांच के दायरे में हैं। इन कंपनियों द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापनों, गलत लेबलिंग और गलत दावों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। FSSAI ने इन कंपनियों समेत कई अन्य कंपनियों को 150 से अधिक नोटिस भेजे हैं।

FSSAI Strict Rules: FSSAI ने Domino’s के 5 लाइसेंस किए रद्द-

FSSAI ने अपने 150 से अधिक नोटिस में से कुछ नोटिस KFC, McDonald’s, Pizza Hut और Domino’s जैसे फूड ब्रांड्स को भी भेजे हैं। वहीं, नियमों की सख्ती दिखाने के लिए FSSAI ने Domino’s के पांच लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और Amazon के एक वेयरहाउस को भी सील कर दिया है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में-

Amazon, Flipkart समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में हैं। FSSAI ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को 12 नोटिस जारी किए हैं। इससे पता चलता है कि FSSAI हर फूड इंपोर्ट-एक्सपोर्ट माध्यम पर नजर रख रहा है और अब ऑनलाइन बिक्री में भी नियमों के पालन को सख्ती से देखा जा रहा है

यह भी पढ़े- लखनऊ हत्याकांड: मानस तक कैसे पहुंचा हथियार? 3 असलहों की गुत्थी में उलझी पुलिस, कॉल डिटेल से खुलेगा राज?