Ganguly Iconic Celebration: भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ सात मैचों की सीरीज चल रही थी। इस सीरीज में भारतीय टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, पर इस सीरीज के खेले गए आखिरी मैच ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज करके लॉर्ड्स की बालकनी में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (दादा) के आइकॉनिक सेलिब्रेशन को फिर से दोहराया। यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन 24 साल बाद अब फिर से लोगों के बीच चर्चाओं में है।
Ganguly Iconic Celebration: भारतीय टीम ने दादा के आइकॉनिक सेलिब्रेशन को दोहराया-
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 207 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस जीत के बाद भारतीय डिसेबिलिटी टीम ने लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (दादा) के आइकॉनिक शर्टलेस मोमेंट को 24 साल बाद दोहराया। इस आइकॉनिक शर्टलेस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Ganguly Iconic Celebration: गांगुली का 2002 का फेमस आइकॉनिक सेलिब्रेशन-
यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन 24 साल पुराना है, जब भारतीय टीम नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल खेल रही थी। फाइनल में जीत के बाद जोश में आकर लॉर्ड्स की बालकनी में खड़े होकर पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट लहराई, जो उस समय चर्चा का विषय भी बन गई थी। और अब 24 साल बाद यह आइकॉनिक सेलिब्रेशन भारतीय डिसेबिलिटी टीम द्वारा दोहराया गया है।
यह भी पढ़े- बेन स्टोक्स के रिटायर होने के बाद क्या ये खिलाड़ी ले सकता है उनकी जगह?








