Ghaziabad: अभी कुछ दिन पहले गाजियाबाद जिले की एक सोसाइटी में भयंकर आग लग गई थी। इसी तरह की एक घटना आज भी घटी। गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-2 में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 5 मई को करीब 1:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली को 112 सिस्टम के माध्यम से मिली।
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। जब दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो प्लॉट नंबर-495, नीति खंड-2 के भूतल पर आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
जोखिम के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन
Ghaziabad: बड़ा हादसा टल गया
दमकल विभाग की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया। मौके पर खड़ी 5 मोटरसाइकिल और 3 साइकिलों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें…गाजियाबाद में 70 साल के सपा नेता और 11 बच्चों के अब्बू ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह








