Home » बिज़नेस » सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कीमतें छू रही नए रिकॉर्ड स्तर, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, कीमतें छू रही नए रिकॉर्ड स्तर, जानें क्यों बढ़ रहे दाम

सोना-चांदी में तेज गिरावट

Gold Silver Price: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोना 1,328 रुपए महंगा होकर 10 ग्राम के लिए 1.52 लाख रुपए तक पहुंच गया है। पिछले हफ्ते 10 अप्रैल, शुक्रवार को इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़ी है यह 2.40 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए हो गई है, यानी इसमें 10,006 रुपए का इजाफा हुआ है।

सोना-चांदी में उछाल
सोना-चांदी में उछाल

इस साल कितनी बढ़ी कीमतें

साल 2026 में अब तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है, लेकिन कुल मिलाकर दोनों महंगे हुए हैं। सोना इस साल करीब 18,460 रुपए बढ़ चुका है, जबकि चांदी लगभग 19,520 रुपए महंगी हो गई है।

31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.52 लाख रुपए हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को दोनों धातुओं ने अपने रिकॉर्ड स्तर भी छुए थे सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी।

सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

1. हॉलमार्क वाला सोना ही लें: सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क जरूर देखें। यह एक खास अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524, जो सोने की शुद्धता (कैरेट) की जानकारी देता है।

2. कीमत की सही जानकारी लें: सोना खरीदने से पहले उसका वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए सही दर जानना जरूरी है।

Gold Silver Price:  सोना-चांदी में उछाल
सोना-चांदी में उछाल

Gold Silver Price: असली चांदी पहचानने के आसान तरीके

मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपकती है, तो वह नकली हो सकती है।

आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ रखने से वह जल्दी पिघलती है, क्योंकि चांदी गर्मी को तेजी से फैलाती है।

स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, जबकि नकली में तांबे जैसी बदबू आ सकती है।

क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान दिखे, तो यह उसके असली होने का संकेत है।

ये भी पढ़े:  नासिक विवाद पर टीसीएस की सफाई, कहा सिस्टम में नहीं मिली कोई शिकायत, जानें पूरा मामला