Gold Silver Price: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स का लगातार 100 के स्तर से ऊपर बने रहना और दुनिया भर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। मजबूत डॉलर के कारण सोने जैसे कीमती धातुओं में निवेश की मांग पर दबाव देखने को मिलता है।
एमसीएक्स पर सोना कमजोर खुला
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 5 अगस्त 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। यह पिछले बंद भाव 1,48,188 रुपये की तुलना में 1,412 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।सुबह 9:43 बजे तक सोने का भाव 1,191 रुपये यानी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,46,927 रुपये पर कारोबार कर रहा था।दिन के कारोबार में अब तक सोने ने 1,46,528 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,47,090 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।

Gold Silver Price: चांदी में ज्यादा गिरावट
सोने की तुलना में चांदी में अधिक कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी के 3 जुलाई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत पिछले बंद भाव 2,34,310 रुपये के मुकाबले 6,634 रुपये यानी 2.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,27,676 रुपये पर हुई।इसके बाद चांदी 6,027 रुपये यानी 2.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,28,283 रुपये पर कारोबार कर रही थी।अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,27,125 रुपये का निचला स्तर और 2,28,800 रुपये का ऊपरी स्तर दर्ज किया।
डॉलर इंडेक्स एक साल के ऊंचे स्तर पर
बाजार जानकारों के मुताबिक, सोने की कीमतों में कमजोरी का सबसे बड़ा कारण डॉलर इंडेक्स का मजबूत रहना है। मंगलवार को डॉलर इंडेक्स 100.795 के स्तर पर था, जो पिछले एक साल में इसका सबसे ऊंचा स्तर है।डॉलर इंडेक्स अमेरिकी डॉलर की ताकत को दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मापता है। इनमें यूरो, जापानी येन, ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक शामिल हैं।

अमेरिकी फेड की नीतियों पर बाजार की नजर
विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में मजबूती की एक बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका है।ब्याज दरों में संभावित वृद्धि से डॉलर को समर्थन मिलता है, जिसका असर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ता है।
अब निवेशकों की नजर इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिका के रोजगार और बेरोजगारी से जुड़े आंकड़ों पर है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ये आंकड़े सोने की कीमतों की दिशा तय करने वाले अगले महत्वपूर्ण कारकों में से एक हो सकते हैं।
यह भी पढे़…कतर में दर्दनाक हादसा: रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की मौत







