Breaking News
Home » बिज़नेस » सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखा असर

सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखा असर

सोने और चांदी की कीमत
Spread the love

Gold-Silver Price Today: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। इस तेजी के बाद दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़कर क्रमशः लगभग 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और 2.55 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए हैं।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:45 बजे सोने का कॉन्ट्रैक्ट (5 जून 2026) 1,016 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,964 रुपये पर कारोबार कर रहा था।अब तक के व्यापार में सोने ने 1,54,501 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,54,990 रुपये का अधिकतम स्तर छुआ है।

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेज़ी
सोना-चांदी की कीमतों में तेज़ी

चांदी में भी तेज बढ़त

वहीं चांदी का कॉन्ट्रैक्ट (5 मई 2026) 3,258 रुपये यानी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,55,000 रुपये पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान चांदी ने अब तक 2,54,074 रुपये का न्यूनतम स्तर और 2,55,735 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है। सोना 0.70 प्रतिशत बढ़कर 4,856 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत

डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सपोर्ट

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) के उम्मीद से कमजोर आंकड़े आने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला।

इस स्थिति में महंगाई को लेकर तत्काल चिंता कम हुई और बाजार का माहौल थोड़ा बेहतर हुआ। आंकड़ों से पता चलता है कि PPI में सिर्फ मामूली बढ़त हुई है, जो अनुमान से कम रही। इससे यह संकेत मिला कि महंगाई का दबाव मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान संघर्ष जैसे बाहरी कारणों से जुड़ा है।

Gold-Silver Price Today: कमजोर डॉलर से बढ़ी सोने की मांग

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि डॉलर की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग कम होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है, क्योंकि डॉलर कमजोर होने पर विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता और अधिक आकर्षक हो जाता है।दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 97.80 तक पहुंच गया है, जबकि कुछ दिन पहले यह 99 के आसपास था।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments