Gorakhpur suscide: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज तीसरे दिन एक दूल्हे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिस घर में अभी दो दिन पहले तक शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है।
शादी के दो दिन बाद ही उठ गया दूल्हा
मृतक की पहचान रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू (29) के रूप में हुई है, जो पादरी बाजार इलाके का रहने वाला था। उसकी शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली एक युवती से हुई थी। 26 अप्रैल को दुल्हन की विदाई के बाद वह अपने घर आई थी। परिवार के मुताबिक, रुद्रनाथ शादी को लेकर बेहद खुश था। शादी की पूरी तैयारियां उसने खुद की थीं, शेरवानी से लेकर पगड़ी तक सब कुछ अपनी पसंद से खरीदा था। शादी और विदाई के दौरान भी वह सामान्य और खुश नजर आ रहा था।
Gorakhpur suscide: रात में छत पर बोला: “मां, मैंने जहर खा लिया”
घटना 27 अप्रैल की रात की है। उस दिन रुद्रनाथ अपने पिता के होटल पर काम में हाथ बंटाकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और देर रात छत पर टहलने लगा। इसी दौरान उसकी मां वहां पहुंचीं और पूछा कि इतनी रात में क्यों जाग रहे हो। इस पर रुद्रनाथ ने जो जवाब दिया, उसने पूरे परिवार को हिला दिया। उसने कहा “मां, मैंने जहर खा लिया है… मुझे बचा लो।”
Gorakhpur suscide: अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांसें
बेटे की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वजह अब तक रहस्य
Gorakhpur suscide: सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। परिवार का कहना है कि शादी के बाद भी रुद्रनाथ सामान्य और खुश था। ऐसे में अचानक उठाया गया यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढे़: अमेरिका की नाकेबंदी से घुटने लगा ईरान! तेल रखने की जगह खत्म, प्रोडक्शन पर बड़ी मार








