Home » गुजरात » द्वारका में बुलडोजर एक्शन, धार्मिक स्थलों समेत अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

द्वारका में बुलडोजर एक्शन, धार्मिक स्थलों समेत अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

Gujrat news: देवभूमि द्वारका में आज सुबह से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। सरकारी जमीन पर बने धार्मिक ढांचे भी इस कार्रवाई से नहीं बच पाए। देवभूमि द्वारका में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही समुद्र तट के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन पहले ही नोटिस जारी कर चुका था, जिसके बाद अब जमीनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

किन जगहों पर चला बुलडोजर?

प्रशासन ने आरंभडा और रूपेण बंदर जैसे तटीय इलाकों में अभियान चलाया। यहां पुलिस बल, तहसीलदार और SDM की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में कुछ धार्मिक स्थलों को भी हटाया गया, जो सरकारी जमीन पर बने थे।

Gujrat news: हजारों वर्गफुट जमीन कराई गई खाली

अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान में करीब 2500 स्क्वायर मीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपये आंकी गई है। लंबे समय से भू-माफियाओं द्वारा इस जमीन पर अवैध कब्जे किए गए थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है।

Gujrat news: 2-3 दिन और चलेगा अभियान

प्रशासन का कहना है कि यह ‘ऑपरेशन डिमोलिशन’ का दूसरा चरण है और आने वाले 2 से 3 दिनों तक यह कार्रवाई जारी रह सकती है। पहले भी तटीय इलाकों में अवैध गतिविधियों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

क्यों जरूरी है यह कार्रवाई?

Gujrat news: द्वारका और आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा था। इसमें व्यावसायिक और आवासीय कब्जों के साथ-साथ अन्य ढांचे भी शामिल थे। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से न सिर्फ जमीन मुक्त होगी, बल्कि भविष्य में ऐसे अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी।

 

ये भी पढ़े: श्रमिक दिवस पर नोएडा में बड़ा हेल्थ मिशन, 201 जगहों पर फ्री इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments