Home » हरियाण » भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित

Haryana holiday: हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

23 मई तक बदला स्कूलों का समय

सरकार ने फिलहाल 23 मई तक स्कूलों के संचालन समय में भी बदलाव किया है। अब प्रदेश के कई जिलों में सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। इसके बाद जून तक स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे।

Haryana holiday: शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मोबाइल फोन इस्तेमाल को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि क्लास के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल से छात्रों का ध्यान भटकता है, इसलिए स्कूल समय में मोबाइल उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

Haryana holiday: स्कूलों में शुरू होगा ‘श्रमदान’

राज्य सरकार छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में “श्रमदान” को भी शामिल करेगी। इसके तहत छात्रों को बागवानी, सफाई और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

हरियाणा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

Haryana holiday: मौसम विभाग IMD ने हरियाणा के लिए ऑरेंज हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। फरीदाबाद में 47.3 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments