Haryana news: हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह के मुताबिक, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की शुरुआत 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे और रोज़ाना सुबह 6:30 बजे से टेस्ट शुरू किया जाएगा। शुरुआत में करीब 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा।
हाईटेक मशीनों से होगी जांच
इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जर्मनी से मंगाई गई हाईटेक सेंसर मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये मशीनें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप में किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ लेंगी, जिससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
Haryana news: उम्मीदवारों के लिए खास इंतजाम
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। हरियाणा रोडवेज की स्पेशल बसें चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के इलाकों से स्टेडियम तक पिक एंड ड्रॉप सेवा देंगी। इसके अलावा भोजन, पानी, बैगेज स्टोरेज और सहायता कैंप की भी व्यवस्था की गई है। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड जारी
Haryana news: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड और शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज








