Home » राजनीति » राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज

राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज

Spread the love

Politics: दिल्ली में शनिवार को Rahul Gandhi के घर के बाहर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और बीजेपी नेता Virendra Sachdeva कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद हैं।

Politics: हेमा मालिनी ने बताई वजह

बीजेपी सांसद Hema Malini ने कहा कि कांग्रेस ने बिल पास नहीं होने दिया, इसलिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके मुताबिक, देशभर की महिलाएं इस मुद्दे पर आवाज उठा रही हैं और इस फैसले से काफी निराश हैं।

बांसुरी स्वराज का विपक्ष पर हमला

Politics: वहीं, बीजेपी सांसद Bansuri Swaraj ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात आई, तो विपक्ष ने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी।

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में रिश्वत लेते डाक अधिकारी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments