Home » एक्सक्लूसिव » देश में भीषण लू का कहर: 14 शहरों में तापमान 44°C पार, कई राज्यों में रेड अलर्ट

देश में भीषण लू का कहर: 14 शहरों में तापमान 44°C पार, कई राज्यों में रेड अलर्ट

Heatwave India:

Heatwave India: देश के उत्तर, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में लू का असर तेज हो गया है। लगभग तीन-चौथाई क्षेत्र हीटवेव की चपेट में हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा है। वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव सहित 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

राजधानी दिल्ली में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा, जिसके चलते राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीटस्ट्रोक यूनिट बनाई गई है।

Heatwave India: राहत के आसार कम, पूर्वोत्तर में मौसम बदलेगा

अगले 48 घंटों में राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। वहीं गुवाहाटी और पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने मई से अल नीनो बनने की आशंका जताई है, जिससे मानसून प्रभावित हो सकता है।

Heatwave India: रेड अलर्ट के बीच सख्त फैसले

उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में रेड अलर्ट जारी है, जबकि मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी लू का असर बना हुआ है।प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। अकोला और अमरावती में भी पारा 45 डिग्री के आसपास रहा। प्रशासन ने कई जगह दोपहर में काम पर रोक लगाई है। ओडिशा में स्कूल बंद किए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में छुट्टी घोषित की गई है।

यह भी पढे़ : पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता पर सस्पेंस: अमेरिका तैयार, ईरान ने सीधे बातचीत से किया इनकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments