Home » पश्चिम बंगाल » श्रम कोड के विरोध में हावड़ा बंद, जूट मिलों के बाहर नारेबाजी और पिकेटिंग

श्रम कोड के विरोध में हावड़ा बंद, जूट मिलों के बाहर नारेबाजी और पिकेटिंग

Howrah Strike: श्रमिक संगठनों द्वारा श्रमिक विरोधी बताए जा रहे नए श्रम कोड को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार को देशव्यापी आम हड़ताल और पश्चिम बंगाल में औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया। सुबह से ही हावड़ा जिले के विभिन्न औद्योगिक इलाकों में इसका असर देखा गया।

बाली जूट मिल के बाहर प्रदर्शन

हावड़ा के बाली जूट मिल के सामने बंगाल चटकल मजदूर यूनियन के सदस्य सुबह से गेट के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। यूनियन का दावा है कि हड़ताल सफल रही है और मिल में कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य से काफी कम रही।

दूसरी ओर, सरकार समर्थित यूनियन आईएनटीटीयूसी (INTTUC) की ओर से कथित तौर पर जूट मिल खोलने की कोशिश की गई। जूट मिल परिसर की दीवारों पर आईएनटीटीयूसी द्वारा लगाए गए बैनरों में हड़ताल को असफल बताया गया है। फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Howrah Strike: उलूबेड़िया में भी पिकेटिंग

उलूबेड़िया में भारत गैस के गेट पर सुबह से हड़ताल समर्थकों द्वारा पिकेटिंग की जा रही है। इसके अलावा, उलूबेड़िया ग्रोथ सेंटर स्थित पैटन फैक्ट्री के गेट पर भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी श्रम कोड को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और इसे श्रमिक हितों के खिलाफ बता रहे हैं। अब तक हड़ताल के दौरान किसी बड़े टकराव या हिंसक घटना की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े… ₹3.25 लाख करोड़ की मेगा डील को मंजूरी: 114 राफेल पर मुहर, जिससे कांप रहा था पाकिस्तान, भारत ने वही किया!