Home » मनोरंजन » Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की काबिल 2, 9 साल बाद लौटेगा रोहन भटनागर का किरदार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की काबिल 2, 9 साल बाद लौटेगा रोहन भटनागर का किरदार

ऋतिक रोशन की काबिल 2

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के “ग्रीक गॉड” (Greek God) ऋतिक रोशन आजकल सुर्खियों में हैं। वे क्रिश 4 की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन ऋतिक ने अपने फैंस को 9 साल पुरानी मूवी के सीक्वल बनाने की खबर से चौंका दिया है।

ऋतिक रोशन और यामी गौतम की थ्रिलर कहानी

इस 9 साल पुरानी मूवी में ऋतिक रोशन ने रोहन भटनागर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक दृष्टिहीन वॉइस आर्टिस्ट थे, और उनकी पत्नी का किरदार यामी गौतम ने निभाया था। फिल्म में यामी गौतम भी दृष्टिहीन थीं, लेकिन स्क्रिप्ट के अनुसार वे फिल्म में सुसाइड कर लेती हैं। फिर रोहन भटनागर (ऋतिक रोशन) दुश्मनों से बदला लेते हैं और पहला भाग इसी तरह समाप्त होता है।

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की काबिल 2
ऋतिक रोशन की काबिल 2

लेकिन अब सवाल यह है कि डायरेक्टर संजय गुप्ता काबिल के सीक्वल में इसी कहानी को आगे बढ़ाएंगे या फैंस और दर्शकों को फिल्म में कोई नई थ्रिल और सस्पेंस से भरी ट्रेजेडी देखने को मिलेगी।

Hrithik Roshan: काबिल 2 बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी?

काबिल 2 की खबर पर फैंस ने अपना उत्साह जाहिर किया है। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या काबिल 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले भाग की तरह रंग जमा पाएगी। पहले भाग की बात करें तो काबिल फिल्म 35 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और भारत में 104.34 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। वहीं, वर्ल्ड वाइड इसकी कमाई 208.14 करोड़ रुपए थी। फिल्म को उस समय साधारण रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन आज इसके फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि संजय गुप्ता ने मूवी के सीक्वल बनाने का निर्णय लिया है।

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की काबिल 2
ऋतिक रोशन की काबिल 2

‘ग्रीक गॉड’ क्यों कहा जाता है?

ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके आकर्षक सुडौल शरीर, शानदार फिजिक्स, गहरी खूबसूरत आंखें और शार्प फेस फीचर्स की तुलना प्राचीन ग्रीक देवताओं (जैसे अपोलो) के आदर्श रूप से की जाती है, जो सौंदर्य और शक्ति का प्रतीक हैं। सन 2000 में “कहो ना प्यार है” के बाद विदेशी मीडिया ने उनकी फिजिक्स देखकर उन्हें यह नाम दिया। “धूम 2” में उनके लुक ने इसे और लोकप्रिय बनाया।

Written by- Adarsh kathane